Navratri 2021

Navratri 2021: जानें कब से शुरू है नवरात्रि?

0Shares

Navratri क्यों मनाते हैं?

Navratri 2021: माँ भगवती की उपासना के पावन दिन 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। वैसे तो माँ के भक्तों के लिए माँ की उपासना करने के लिए हर वक्त पावन है। फिर भी नवरात्रों के दिनों में माँ भगवती की उपासना करने का अपना अलग ही महत्व है। कहा जाता है नवरात्रों में माँ भगवती अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाये रखती है।

Amazon Festive Sale

Navratri कब से शुरू है?

इस वर्ष 2021 के शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नवरात्रि मनाई जाएगी। 14 अक्टूबर को नवरात्रि का आखिरी दिन होगा। इस साल दो तिथियां एक साथ लगने के कारण नवरात्रि आठ दिन के पड़ेंगे।इसलिए बार नवरात्रि 8 दिनों की मनाई जाएगी। तत्पश्चात अगले दिन यानी 15 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जाएगा।

Dussehra 2021: जानें कब है दशहरा का त्योहार?

कलश स्थापना कब है?

माता रानी के भक्त नवरात्रि के दिनों में कलश की स्थापना करते हैं। जिसका विशेष महत्त्व है। कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन की जाती है। इस वर्ष नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ समय नवरात्रि के पहले दिन सुबह 6 बजे से, सुबह 7 बजे तक शुभ माना जायेगा।

Loading

Leave a Reply