8kg-gold-loot-in-Bareilly-2-5kg-silver-loot-in-mathura

यूपी में लुटेरे बेख़ौफ़: बरेली में ढाई करोड़ का सोना लूटा, मथुरा में 7.5 KG चांदी की लूट व हत्या।

0Shares

उत्तर प्रदेश में लूट और हत्या जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों में कानून का डर मानो ख़त्म हो गया है। 24 घंटे में 2 ट्रेनों समेत बरेली में ये दूसरी लूट की बड़ी घटना है। वहीँ मथुरा में सर्राफा व्यापारी से लूट व हत्या की ये बीते 3 हफ़्तों में ये दूसरी घटना है।

मथुरा में एक और सर्राफा व्यापारी से लूट व हत्या।

बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी हाथरस से यहाँ के गावों में चांदी के आभूषणों का व्यापार करने आये थे। लूटेरों ने व्यापारी की हत्या कर उनका शव को भरतिया गॉंव के जंगल में फेंक गए। लुटेरों ने व्यापारी के 7.50 किलो चांदी भी लूट ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के रहने वाले कुंवर पाल सिंह शनिवार को 7.50 चाँदी थैले में लेकर बलदेव क्षेत्र की और रवाना हुए थे। लुटेरों ने रास्ते में व्यापारी की हत्या कर चांदी लूट ली, मगर व्यापारी की जेब में पड़े 10 हजार रुपये छोड़ गए।

गौरतलब है की इससे पहले, 15 मई को मथुरा शहर के एक बाजार में एक नामचीन सराफा कारोबारी की दुकान पर 8 लुटेरों ने लूट के इरादे से हमला कर दिया था। इस दौरान लूटेरों ने डेढ़ करोड़ रूपये का सोना और एक लाख रूपये नगद लूट ले गए थे। लूट के दौरान लूटेरों ने गोलिया भी चलाई जिससे दो व्यापारियों की मौत और तीन घायल हो गए थे। लूटेरे जिस तरह से सर्राफा व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं इससे व्यापारियों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।

बरेली में सर्राफा व्यापारी से ढाई करोड़ का सोना लूटा।

बरेली में 2 ट्रेनों में डकैती सहित 24 घंटे के अंदर ही ये लूट की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने NH 30 पर बरेली के एक ज्वैलर से 8 किलो सोने के बिस्किट्स लूट लिए। बदमाशों ने ज्वैलर की कार को ओवरटेक कर रोका, कार रोकने के बाद कार पर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद सभी कार सवारों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कार को सूनसान खेतों में ले जाकर लूट को अंजाम दिया। लूट के तरीके से ये बताया जा रहा है कि लूट करने वाले जानकार थे जिन्हे 8 किलो सोने के बिस्किट्स होने का पता था।

मथुरा लूट व हत्या काण्ड और बरेली लूट कांड के सभी आरोपी अभी फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply