aap-protest-over-inflation

AAP ने दिल्ली समेत कई राज्यों में जलाया महंगाई का रावण।

0Shares

AAP ने महंगाई के ख़िलाफ़ अपना विरोध जताया

आम आदमी पार्टी (AAP) बढाती महंगाई के खिलाफ अक्सर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलती रही है। आम आदमी पार्टी ने शनिवार विजय दशमी के दिन महंगाई के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए दिल्ली के सभी 272 वॉर्डों के साथ साथ देश के कई राज्यों में भी महंगाई का रावण जलाया। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और आम आदमी पार्टी ने महंगाई रुपी बुराई का पुलता फूंक कर देश में महंगाई के ख़िलाफ़ अपना विरोध जताया।

aap-protest-over-inflation
दिल्ली समेत कई राज्यों में AAP ने जलाया महंगाई का रावण।

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने अपने विरोध-सप्ताह के तहत दशहरे के दिन पूरी दिल्ली में सभी 272 वॉर्डों में पुतला दहन किया। सभी इलाक़ों में पार्टी के कार्यकर्ता एंव स्थानीय नेता उपस्थित रहे और जनता को साथ लेकर केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध किया जिसके तहत आज महंगाई आसमान छू रही है।

कच्चे तेल के दाम काफ़ी गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम काफ़ी गिरावट के वाबजूद देश में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम 80 रुपए तक पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मौजूद कच्चे तेल की क़ीमतों से जोड़कर तय किया जाए ताकि देश के लोगों को इसका फ़ायदा हो सके। इससे पहले महंगाई के ख़िलाफ़ अपने विरोध-सप्ताह के तहत आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और पार्षदों ने अलग-अलग दिन पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव किया था जहां तेल की बढ़ती क़ीमतों का पुरज़ोर विरोध किया गया।

Loading

Leave a Reply