aaps-victory-in-chandigarh-municipal-elections-a-sign-of-change-in-punjab Arvind Kejriwal

चंडीगढ़ में AAP की जीत, पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत- Arvind Kejriwal

0Shares
Follow Navbharat Patrika on Google News

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। ‘आप’ के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।’’

Goa को पहली भ्रष्टाचार मुक्त और कट्टर ईमानदार सरकार देंगे, Arvind Kejriwal की छठीं गारंटी

चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी(AAP) ने आज ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी थी और भाजपा के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम की 14 वार्डों में जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी विजयी उत्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।

Arvind Kejriwal सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर करीब 33% घटाया VAT

चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ‘ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति’ को मौक़ा देना चाहते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विकल्प बन कर उभरी है। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि चंडीगढ़ के बाद दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम से चली जीत की यह लहर दिल्ली नगर निगम तक पहुंचेगी।

Loading

Leave a Reply