AC-by-election-2017-results-BJP-in-Goa-AAP-in_Delhi

उपचुनाव चुनाव: गोवा में बीजेपी दिल्ली में AAP का कब्जा।

0Shares

देश के 3 राज्यों के 4 विधानसभा में 23 अगस्त को हुए उप चुनाव का परिणाम आ गया है। 4 विधानसभा में से गोवा के 2 व आंध्र और दिल्ली में 1-1 विधानसभा में उपचुनाव हुए थे। जिनमे से गोवा की पणजी सीट से गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर, गोवा के वालपोई सीट से गोवा के स्वास्थ मंत्री विश्वजीत राणे ने जीत दर्ज की है। आंध्र के नांदयाल सीट से तेलगु देसम के भूमा ब्रम्हनंद रेड्डी ने जीत दर्ज की जबकि दिल्ली की बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी के रामचंद्र ने जीत दर्ज की है।

गोवा में बीजेपी: गोवा के 2 विधानसभा पणजी, नांदयाल सीट पर बीजेपी ने कब्ज़ा किया। पणजी से गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर खड़े थे। मनोहर परिकर की टक्कर कांग्रेस के गिरीश रॉय के साथ थी। मनोहर परिकर ने 9862 वोट हासिल किया जबकि कांग्रेस के गिरीश रॉय को 5059 वोट मिले। वहीँ गोवा के ही वालपोई से गोवा के स्वास्थ मंत्री विश्वजीत राणे को बीजेपी की तरफ से खड़ा किया गया था। राणे ने 16188 वोट हासिल किया जबकि कांग्रेस के रॉय 6101 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

AC-by-election-2017-results-BJP-in-Goa-AAP-in_Delhi11
AC-by-election-2017-results-BJP-in-Goa-AAP-in_Delhi12

दिल्ली में आप का जलवा: दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के रामचंद्र ने बड़ी बढ़त हासिल की। बवाना विधानसभा में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की टक्कर आप छोड़कर बीजेपी में गए वेदप्रकाश एवं कांग्रेस से 15 साल विधायक रह चुके सुरेंद्र कुमार के साथ था। हालाँकि आम आदमी पार्टी ने बवाना सीट पर एक तरफ़ा जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी को 59886 वोट, बीजेपी को 35834 वोट एवं कांग्रेस को 31919 वोट मिले। प्रचंड बहुमत हासिल कर दिल्ली की सत्त्ता में आई आम आदमी पार्टी पिछले कई चुनावों में हार का मुँह देखना पड़ा था इसलिए बवाना सीट पर मिली जीत पार्टी के लिए बेहद खास है।

AC-by-election-2017-results-BJP-in-Goa-AAP-in_Delhi2

आंध्र के नांदयाल सीट पर तेलगु देसम: आंध्र के नांदयाल सीट से तेलगु देसम के भूमा ब्रम्हनंद रेड्डी ने 97076 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। रेड्डी की टक्कर YRS कांग्रेस की शिल्पा मोहन रेड्डी एवं कांग्रेस के गद्दाम अब्दुल से थी। ब्रह्मानंद रेड्डी ने 97076 वोट, कांग्रेस की शिल्पा रेड्डी ने 69610 वोट एवं कांग्रेस के गद्दाम को 1382 वोट हासिल हुए।

AC-by-election-2017-results-BJP-in-Goa-AAP-in_Delhi3

Loading

Leave a Reply