Chandigharh Nagar Nigam Chunav Delhi CM Arvind Kejriwal

Chandigharh Nagar Nigam Chunav: 25 साल भाजपा-कांग्रेस को दिए, अब 5 साल AAP को दे दीजिए- केजरीवाल

0Shares
Follow Navbharat Patrika on Google News

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को चंडीगढ़ (Chandigarh) के दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigharh Nagar Nigam Chunav) में आपने 13 साल भाजपा को दिए और 12 साल कांग्रेस को दिए, अब 5 साल हमको भी दे दीजिए। आप दिल्ली में रह रहे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करके पूछ लेना। अगर आपके दोस्त कहें कि केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छा काम किया है, तो सारे लोग मिलकर इस बार 24 तारीख को चंडीगढ़ के अंदर पूरा वोट डलवा देना।

Arvind Kejriwal सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर करीब 33% घटाया VAT

इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पांच वादे करते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में ‘आप’ की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और नगर निगम को आपका काम करने के लिए आपके घर भेजेंगे। 24 तारीख को नगर निगम का चुनाव है और चाभी आपके हाथ में है, आप इसको बदल सकते हैं।

गोवा BJP को बड़ा झटका, विधायक अलीना सल्दान्हा ने BJP छोड़ थामा AAP का दामन

‘MCD Badlaav’ कैंपेन के पहले दिन करीब 1.5 लाख लोगों ने ली ‘AAP’ की सदस्यता

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे एशिया में चंडीगढ़ सबसे सुंदर शहर माना जाता था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर इसका बेड़ा गर्क कर दिया। नगर निगम का सारा पैसा भाजपा और कांग्रेस वाले खा जाते हैं, हम यह चोरी बंद करेंगे और सारा पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा। दिल्ली की तरह यहां भी पानी का बिल जीरो करेंगे और जनता की सुरक्षा के लिए खूब सारे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 

Loading

Leave a Reply