CM-kejriwal-inaugurates-first-astro-turf-hockey-playground

देश में पहला: सरकारी स्कूल में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन।

0Shares

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली देहात के घुम्मनहेड़ा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। देश में ऐसा पहला मौका है जब किसी सरकारी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया गया है। दिल्ली में नेशनल स्टेडियम और शिवाजी स्टेडियम के बाद ये तीसरा स्टेडियम होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को इस मैदान का उद्घाटन किया।





मैदान के उद्घाटन के मौके पर केजरीवाल व मनीष सिसोदिया खुद हॉकी लेकर मैदान में हॉकी खेलने उतरे। PWD विभाग को इस मैदान को बनाने में करीब एक साल लग गया। विभाग ने इस मैदान को अनुमानित लागत से करीब आधे दाम में मैदान तैयार किया है। ये मैदान आम आदमी के लिए होगा।





केजरीवाल ने चुनाव के दौरान किये वादे को निभाया।


आम आदमी पार्टी के नेता व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव के समय स्थानीय लोगों से यहाँ पर स्टेडियम बनाने का वादा किया था। सरकार ने अभी अपना आधा कार्यकाल ही पूरा किया है ऐसे में अपने वादे को पूरा कर केजरीवाल ने लोगों को तोहफा दिया है। केजरीवाल के इस कदम से लोगों व खिलाडियों में काफी ख़ुशी है।



Loading

Leave a Reply