court-orders-fir-against-sambit-patra-for-posting-kejriwals-fake-video

केजरीवाल का फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर बुरे फंसे Sambit Patra, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

0Shares

फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। संबित पात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने का आरोप है।

संबित पात्रा ने किसान कानून के समर्थन में 30 जनवरी 2021 को एक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया था। जिसमें अरविन्द केजरीवाल तीनों कृषि कानूनों के फायदे गिनाते नजर आये थे। वीडियो के सामने के आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे फर्जी वीडियो करार दिया था। फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में दिल्ली पुलिस से भाजपा नेता संबित पात्रा पर कार्यवाही करने की मांग की थी।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने 30 जनवरी 2021 को एक ट्वीट किया था। जिसकी हेडिंग दी ‘तीनों फॉर्म बिल के लाभ के गिनाते हुए सर जी’। जहां पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक तथाकथित ऐसा इंटरव्यू दिखाया कि जिसमें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले तो तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में बोल रहे थे, अब पलट गए हैं। ऐसा वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला। जबकि ट्विटर खुद कह रहा था कि यह वीडियो गलत है। ट्विटर ने खुद उस ट्वीट के बाद मैनिपुलेटेड मीडिया का टैग भी लगा दिया। लेकिन उसके बावजूद संबित पात्रा ने इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल से नहीं हटाया। क्योंकि फेक न्यूज़ फैलाना और एडिटेड वीडियो डालना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं है।

Nia Sharma ने वनपीस पहन किया अतरंगी डांस, फैंस बोले- बस भी करो… देखें Video

Loading

Leave a Reply