delhi-records-seasons-lowest-minimum-temperature-at-6-4-°C

दिल्ली: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, न्यूनतम तापमान 6.4 °C किया गया दर्ज

0Shares

दिल्ली में रविवार को सीजन सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को तापमान सामान्य न्यूनतम तापमान से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिन गर्म रहने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर से गिर जाएगा।

मामूली सुधार के साथ हवा की गुणवत्ता अभी भी ‘खराब’ बनी हुई है। दिल्ली में रविवार को AQI 254 दर्ज किया गया। जोकि शनिवार को 281 दर्ज किया गया था।

सफदरजंग स्टेशन एरिया में न्यूनतम तापमान सामान्य न्यूनतम तापमान से 2 डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आयानगर, जाफरपुर और लोधी रोड में क्रमश: 7.2, 7.3 और 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और SPS मयूर विहार में 8.8 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *