gurmeet ram rahim convicted in ranjit murder case

गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) हत्या के मामले में दोषी करार

0Shares

रोहतक जिले की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) एक और हत्या के मामले में दोषी पाए गए हैं।

हरियाणा के पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने राम रहीम समेत 4 अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है।

कोर्ट 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान करेगी। अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है।

पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह को 10 जुलाई, 2002 को कुरुक्षेत्र जिले के खानपुर कोलियान गांव में उनके खेतों के पास गोली मार दी गई थी। इसी मामले में राम रहीम सहित 4 अन्य लोगों को दोषी करार दिया गया है।

हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत ने रणजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया।

ANI_HindiNews

राम रहीम फिलहाल दो अन्य मामले में रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं।

दो साध्वियों (महिला शिष्यों) से बलात्कार करने के आरोप में पंचकुला में विशेष सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त, 2017 को उसे का दोषी ठहराया था। अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

इससे पहले 17 जनवरी 2019 को इसी सीबीआई कोर्ट ने सिरसा के पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में भी गुरमीत राम रहीम उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

खट्टर सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर।

Loading

Leave a Reply