मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संजय गाँधी हॉस्पिटल में मरीजों से मुलकात करते हुए।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को संजय गाँधी हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण।

0Shares

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मंगोलपुरी स्थित संजय गाँधी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। केजरीवाल ने निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के काम काज का जायजा लिया एवं मरीजों से मुलकात की।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संजय गाँधी हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण के दौरान।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संजय गाँधी हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण के दौरान।

गौरतलब है की तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अधीन सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाई व उपकरण उपलब्ध रहने का निर्देश दिया था केजरीवाल ने निरीक्षण के दौरान सभी विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ स्वस्थ मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वस्थ सचिव व स्वस्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मरीजों से मुलाक़ात के समय कुछ मरीजों ने हॉस्पिटल के काम काज को बेहतर बताया तो कुछ माजीजों ने शिकायत भी की।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संजय गाँधी हॉस्पिटल में मरीजों से मुलकात करते हुए।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संजय गाँधी हॉस्पिटल में मरीजों से मुलकात करते हुए।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘निरीक्षण के दौरान कुछ चीजों का आभाव देखा गया। स्वास्थ व शिक्षा जैसे मुद्दों के लिए सरकार की तरफ से पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। हमने दिल्ली सरकार के अधीन सभी अस्पतालों में सभी दवाएं, जांच मुफ्त कर दी है। इसके बावजूद भी मैंने यहाँ देखा की मरीजों को बहार से टेस्ट और दवाइयां लेने को बोला जा रहा है। इसका मतलब है कि लोगों तक ये लाभ नहीं पहुँच पा रहा है। जो भी शिकायते / कमियां मिली है उनकी जांच करने के बाद जरूरी कदम उठाये जायेंगे।’


Loading

Leave a Reply