mcd-teachers-on-indefinite-strike-for-the-last-14-days-aap-slams-bjp

निगम के स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर, AAP ने BJP को घेरा

0Shares

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता, विधायक और विधानसभा में चीफ व्हिप दिलीप पांडेय ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

‘आप’ विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि सैलरी न मिलने के खिलाफ कल से निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं।

‘MCD Badlaav’ कैंपेन के पहले दिन करीब 1.5 लाख लोगों ने ली ‘AAP’ की सदस्यता

कल से सफाई कर्मचारी, डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरा मेडिकल स्टाफ, हॉर्टिकल्चर के कर्मचारी, सभी शिक्षकों की आवाज़ से आवाज़ मिलाने जा रहे हैं। पिछले 14 दिनों से निगम के स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा का एक नेता उनसे मिलने नहीं गया।


उन्होंने कहा कि निगम की सारी संपत्ति बेचने के बाद भी भाजपा कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी निगम कर्मचारियों के साथ है और उनके हक की आवाज़ में अपनी आवाज़ शामिल कर रही है।

वहीं नॉर्थ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षकों की 70% तनख्वाह दिल्ली सरकार देती है और एमसीडी को केवल 30% तनख्वाह देनी पड़ती है। इसके बावजूद भाजपा शासित एमसीडी शिक्षकों को सैलरी नहीं दे रही है।

पंजाब में AAP सरकार बनी, तो किसानों को नहीं करने देंगे खुदकुशी: केजरीवाल

दिलीप पांडेय ने कहा कि पिछले करीब 5-7 सालों से निगम में भ्रष्टाचार के अलावा एक और चीज़ बरकरार रही है और वह है कर्मचारियों की हड़ताल।

2018 में भी सैलरी न मिलने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। आज फिर भाजपा शासित निगम के कर्मचारियों की हड़ताल हो रही है।

निगम के 720 स्कूलों के 7000 से भी ज़्यादा शिक्षक ऑनलाइन क्लास छोड़ सैलरी के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *