Mukyamantri Tirth Yatra Yojna

Mukyamantri Tirth Yatra: रामलला के दर्शन के लिए पहले जत्थे को रवाना करेंगे केजरीवाल

0Shares

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए आज से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा (Mukyamantri Tirth Yatra) योजना की शुरुआत फिर से हो रही है। आज शाम को दिल्ली से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहली ट्रैन रवाना होगी। लगभग 1000 श्रद्धालुओं को लेकर ये ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल खुद इस जत्थे को रवाना करने के लिए स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। ये ट्रेन आज शाम 6 बजे, सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएगी।

Arvind Kejriwal सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर करीब 33% घटाया VAT

एक जत्थे में 1000 श्रद्धालु को यात्रा के लिए भेजा जाता है। अभी तक अयोध्या के लिए करीब 2,500 लोगों ने रजिस्ट्रशन कराया है। हर ट्रेन में एक हजार लोग जाएंगे। दूसरी ट्रेन भी जल्द ही रवाना की जाएगी। अयोध्या में रामलाल के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रशन कुछ दिनों पहले शुरु हुआ था। इसके आलावा 5 जनवरी 2022 को करतारपुर के लिए तथा 7 जनवरी 2022 वेलंकन्नी के लिए पहला जत्था रवाना होगा।

दिल्ली में Nursery Admission 2022-23 प्रक्रिया शुरु, जानें- जरूरी तारीखें

अयोध्या के लिए जा रहे पहले जत्थे को रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत व दिल्ली तीर्थयात्रा समिति के अध्यक्ष कमल बंसल भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply