Tejasswi Prakash Naagin 6: एकता कपूर (Ekta Kapoor) की बहुप्रतीक्षित टीवी शो Naagin 6 जल्द ही अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने आ रहा है। दर्शकों को इस बात का बेहद बेसब्री से इन्तजार था कि इस सीजन में नागिन का रोल किसे दिया जायेगा। Bigg Boss 15 की फिनाले की रात को इस रहस्य से पर्दा उठ गया था।
फिनाले के दौरान ही ये तय हो गया था की तेजसस्वी प्रकाश अगली नागिन होंगी। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी सीधे नागिन के सेट पर पहुँच गई हैं। नागिन टीवी सीरियल के लिए तेजस्वी को कास्ट किये जाने से तेजस्वी के साथ साथ उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। नागिन 6 का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें तेजस्वी प्रकाश नागिन अवतार में दिखाई दे रही हैं।
You must be logged in to post a comment.