naidu-kejriwal-flags-off-delhi-metro-heritage-line

सीएम अरविन्द केजरीवाल एवं केंद्रीय मंत्री वेंकैंया नायडू ने दिल्ली मेट्रो हैरिटेज लाइन का किया उद्घाटन।

0Shares

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ITO से कश्मीरी गेट तक की मेट्रो हेरिटेज लाइन का उद्घाटन किया। दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक 5.17 किलोमीटर लम्बाई वाली इस लाइन पर कुल चार मेट्रो (दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट) स्टेशन हैं। पुरानी दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के बीच से गुजरने के कारण इसे ‘हेरिटेज लाइन’ का नाम दिया गया है।

एस्कोटर्स मुजेसर से कश्मीरी गेट आने जाने वाले यात्री हेरिटेज लाइन के शुरू होने से मात्र एक घंटे 13 मिनट में ही एस्कोटर्स मुजेसर से कश्मीरी गेट तक की यात्रा कर सकेंगे। उद्घाटन के दौरान वेंकैंया नायडू ने कहा कि इससे दिल्ली और आस पास के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार को मिलकर दिल्ली के लोगों के लिए काम करना चाहिए। दिल्ली सरकार के सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल को धन्यवाद किया।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘नायडू जी का शुक्रिया करना चाहता हूँ क्योंकि किसी भी चीज़ की दिल्ली मेट्रो को ज़रूरत पड़ती है तो आगे बढ़कर समर्थन किया है। दिल्ली मेट्रो दिल्ली ही नही, देश की शान है। केजरीवाल ने भी उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया।

Loading

Leave a Reply