Naqvi-and-sisodia-flags-off-1st-batch-of-300-Haj-pilgrims

दिल्ली से 300 हज यात्रियों के पहले जत्थे को मुख़्तार अब्बास नक़वी व मनीष सिसोदिया ने किया रवाना।

0Shares

देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ आज सुबह केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन व मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में हज 2017 के लिए दिल्ली से 300 हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हज टर्मिनल से रवाना किया। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस वर्ष दिल्ली से 1628 हज यात्री सहित भारत में 21 केंद्रों से 1,70,000 यात्रियों के हज़ पर जाने की है उम्मीद।





हज 2017 के लिए सऊदी अरब द्वारा कोटे में की गई बड़ी वृद्धि के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 1,25,025 हाजी हज यात्रा पर जायेंगे। जबकि 45,000 हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज पर जायेंगे। इस वर्ष भारत में 21 केंद्रों से कुल 1,70,025 हज यात्री भारत से हज यात्रा पर जायेंगे। दिल्ली से 1628 हज यात्री हज पर जायेंगे।





इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से हाजियों को मिलकर दिल्ली से 16,600 हज यात्री हज पर जा रहे हैं। 21 हज यात्रा केंद्रों में शामिल अहमदाबाद से 10958 , कोचीन से 11657, लखनऊ से 12380, मुंबई से 5605, औरंगाबाद से 2729 , बैंगलोर से 4641, चेन्नई से 3370 , गौहाटी से 4483 , हैदराबाद से 6273, जयपुर से 4777, कोलकाता से 10348 , लखनऊ से , 12380 , मुंबई से 5605 , नागपुर से 2187, रांची से 3159 हाजी हज यात्रा पर जा रहे हैं।



Loading

Leave a Reply