Sanjay-Singh-addressed-the-volunteers-in-Deoria-UP-300517_02

भाजपा हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है: संजय सिंह (AAP)

0Shares


नवभारत पत्रिका द्वारा संपादित, अंतिम अपडेट: 12:32 PM 5/30/2017

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा को आड़े हाथ लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यूपी के देवरिया में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है, AAP नफ़रत की बुनियाद पर हिंदुस्तान को नहीं बनने देगी।

संजय सिंह ने भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे को भी जुमला करार देते हुए कहा व बांटो और राज करो का आरोप लगाते हुए कहा, ‘सबका साथ-सबका विकास तो दूर भाजपा के लोगों ने “बाँटो और राज करो” की नीति के तहत नफ़रत फैलाने का काम किया।’ ‘वो(भाजपा) कहते हैं – “मारो, काटो लोगों को बर्बाद करो” हम कहते है – “बेघर, बेदम लोगों को आबाद करो।’

संजय सिंह ने सर्व धर्म समभाव का जिक्र करते हुए कहा, ‘जब हमने सफ़ेद झंडा अपनाया, सफ़ेद टोपी पहनी तब जाती और धर्म के नाम पर भेदभाव को कूड़ेदान में डाल दिया।’ संजय सिंह ने एंटी रोमियों स्क्वॉड की आड़ में किये जा रहे मनमानी का भी जिक्र करते हुए कहा, एंटी रोमियों स्क्वॉड के नाम पर भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं, बाप-बेटी भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर रहे।’

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश की नगर निकाय चुनावों में शामिल होने का फैसला लिया है। आगामी चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी है। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विश्वाश दिलाया कि भाजपा की नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ़ अगर कोई पार्टी मज़बूती से खड़ी हो सकती है तो वो आम आदमी पार्टी है। संगठन मजबूती को लेकर संजय सिंह ने कहा, ’45 दिनों का अभियान चला वॉर्ड से लेकर मोहल्ला स्तर का संगठन तैयार कर निकाय चुनाव में विजय का शंखनाद फूकेंगे।’

पार्टी प्रवक्ता प्रदेश में फैले अपराध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व उनकी सरकार को आड़े हाथ लेते रहे हैं। संजय सिंह ने पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था की प्रदेश में फैली अशांति के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का भी हाथ है। सत्ता में बैठी भाजपा के कार्यकर्त्ता थाने में पुलिस वालों से दबंगई दिखा रहे हैं, जगह-जगह लोगों को भड़का रहे हैं, ऐसे में कानून अपना काम कैसे कर सकता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों का प्राइवेट से बेहतर रिजल्ट, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने साराहा।

यह भी पढ़ें : CBSE 12th के परिणाम घोषित, दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ा।

Loading

Leave a Reply