up-election-2022-aap-leader-sanjay-singh-in-Ghaziabad-for-door-to-door-campaign-ahead-of-up-elections-news-in-hindi

UP Election 2022: गाज़ियाबाद में संजय सिंह का डोर टू डोर कैम्पेन, घर-घर बांटे पर्चे

Follow Navbharat Patrika on Google News

UP Election 2022: जैसे जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियाँ अपना पूरा जोर लगाने में लगी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश इकाई संयोजक व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी घर घर पहुंच वोट मांग रहे हैं। आप नेता संजय सिंह ने गाजियाबाद विधानसभा से आप प्रत्याशी डॉ. छवि यादव के समर्थन में डोर टू डोर कैम्पेन करने पहुंचें।

संजय सिंह ने डोर टू डोर कैम्पेन के दौरान लोगों के घर-घर, दुकानों में जाकर पर्चे बांटे और लोगों से दिल्ली मॉडल के नाम पर उत्तर प्रदेश विधान चुनाव में पार्टी के लिए वोट माँगा। गाजियाबाद में आप नेता संजय सिंह ने डोर-टू-डोर कैंपेन कर लोगों से घर-घर संपर्क किया। इस दौरान वोट अपील कर उन्होंने लोगों को प्रचार के पर्चे भी बांटे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मिलने के लिए लोगों की लंबी लाईन भी देखी गई।

Loading

Leave a Reply