दशहरा (Dussehra) कब है?
15 अक्टूबर को विजयादशमी / दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जाएगा। इस वर्ष 2021 के शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस साल दो तिथियां एक साथ लगने के कारण नवरात्रि आठ दिन के पड़ेंगे। 14 अक्टूबर को नवरात्रि का आखिरी दिन होगा। तत्पश्चात अगले दिन यानी 15 अक्टूबर को विजयादशमी / दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जाएगा।

दशहरा (Dussehra) क्यों मनाते हैं?
हिन्दू मान्यताओं के आधार पर भगवान राम ने आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन रावण का वध किया था। इसलिए इसे विजय दशमी (Vijaya Dashami 2021) / दशहरा (Dussehra) के रूप में मनाया जाता है। कुछ मान्यताओं के आधार पर ये भी कहा जाता है कि इसी दिन माँ जगत जननी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए भी इसे विजय दशमी (Vijaya Dashami 2021) / दशहरा (Dussehra) के रूप में भी मनाया जाता है।
Navratri 2021: जानें कब से शुरू है नवरात्रि?
रावण पुतला दहन क्यों होता है?
हिन्दू मान्यताओं के आधार पर इसी भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त किया था। इसलिए दशहरा (Dussehra) के दिन लोग बुराई पर अच्छी की जीत के प्रतीक के तौर पर रावण के पुतले का दहन करते हैं।
1 Comment