covid-19-bulletin-20211020

भारत में Covid-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 99 करोड़ के पार

0Shares

भारत में कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण का कुल आंकड़ा 99.12 करोड़ के स्तर को पार कर गया है।

मौजूदा रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 14,623 नए मामले दर्ज किए गए है।

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या (1,78,098)  229 दिनों में सबसे कम रही।

साप्ताहिक पॉजिटिवटी दर (1.34 प्रतिशत) लगातार 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम।

पिछले 24 घंटों में 41,36,142 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 99.12 करोड़ (99,12,82,283) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 97,99,506 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 19,446 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) बढ़कर 3,34,78,247 हो गई है।

इसके परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत हो गई। मार्च, 2020 के बाद रिकवरी दर वर्तमान में सबसे ऊंचे स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों के कारण दैनिक नए मामलों में पिछले 115 दिनों से लगातार 50,000 से कम दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 14,623 नए मामले दर्ज किए गए।

Photo: पूल में मस्ती करती नजर आई Guddan – Tumse Na Ho Payega फेम Kanika Mann

सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2 लाख से कम हो गई हैं वर्तमान में यह संख्या 1,78,098 हैं, जो पिछले 229 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत हैं।

Loading

Leave a Reply