kejriwal-took-a-masterstroke-mocks-on-bjp

केजरीवाल ने भाजपा पर कसा MasterStroke तंज, भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए

0Shares

दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा नेताओं पर MasterStroke तंज कसा। तीनों कृषि कानून के वापसी पर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसा। विशेष सत्र के दौरान सदन को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, क्या हाल कर दिया है भाजपा नेताओं का।

केजरीवाल ने कहा, बेशर्मी की भी हद होती है! मोदी सरकार ने जब तीनों कृषि कानून ले कर आई थी तब भी भाजपा के नेताओं ने इसे MasterStroke करार दिया था। और जब अब किसानों के विरोध के बाद ये कृषि कानून वापस लेना पड़ रहा है तब भी भाजपा के तमाम नेता इसे MasterStroke करार दे रहे हैं। केजरीवाल ने सदन में बैठे भाजपा विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा क्या हाल कर दिया है आपके नेताओं ने आपका। भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।

पंजाब में AAP सरकार बनी, तो किसानों को नहीं करने देंगे खुदकुशी: केजरीवाल

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून को लागू करने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था। कानून के लागू होने के बाद से ही तमाम विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हो गई थी। कानूनों के विरोध में पंजाब, हरयाणा व उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के किसानों ने बड़ी तादाद में अभी भी धरने पर बैठे हैं।

Loading

Leave a Reply