Lakhimpur Kheri: AAP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया
भाजपा नेताओं द्वारा Lakhimpur Kheri (लखीमपुर) में की गई किसानों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, बल्कि उनके ऊपर हमला करके जान लेने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी की तीन मांग हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए। जिससे किसानों को न्याय मिल सके। भाजपा नेताओं और हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी किसानों के हक और न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी, पंकज गुप्ता, सौरभ भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
भाजपा के नेताओं द्वारा लखीमपुर में की गई किसानों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में मौजूद विधायक, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर विरोध जताया और किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘आप’ ने प्रदर्शन के दौरान मांग की है कि किसानों के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
Lakhimpur Kheri: पूरा देश दुखी
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि लखीमपुर खीरी के अंदर भाजपा के नेताओं के द्वारा गाड़ियों से कुचलकर जिस तरह से किसानों की जान ली गई है उससे पूरा देश दुखी है। देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने किसानों को पिछले एक साल से सर्दियों, गर्मी, बरसात में सड़क पर मरने के लिए छोड़ रखा है। उनकी आवाज को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में यह घटना घटी है वह दिखा रही है कि भाजपा ना सिर्फ किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, बल्कि उनके ऊपर हमला करके जान लेने के लिए तैयार है।

पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि इसका पुरजोर विरोध करेंगे। किसानों की हत्या और हमले के विरोध में जंतर मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के जरिए पार्टी की तीन मांग है। हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए। जिससे किसानों को न्याय मिल सके।
साथियों, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा नेताओं के अत्याचार से हुई किसानों की दर्दनाक मौत के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी आज शाम 5 बजे जन्तर-मन्तर पर कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) October 4, 2021
आप भी किसानों के समर्थन में जरूर पहुँचें।

Pooja Hegde ने Most Eligible Bachelor रिलीज से पहले वाराणसी में प्रार्थना की।
सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया
गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज वहां जा रहे थे तो उनको गिरफ्तार किया गया। पूरे देश के लोग जो किसानों के साथ खड़े हो रहे हैं उनको रोका जा रहा है। आपातकाल की स्थिति लागू की गई है जिससे कोई बोल नहीं सकता है। भाजपा के नेता हत्या करेंगे और कोई आवाज भी नहीं उठा सकता, लोकतंत्र में आवाज उठाने का हक है। इसीलिए आज जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए हैं। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को लेकर आगे बढ़ेगी। किसानों के हक और न्याय के लिए लड़ेगी।