Mumbai-win-third-IPL-title

आईपीएल 10: पुणे को हरा मुंबई बना फिर चैंपियन

0Shares

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को हरा चैंपियन बना। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए पुणे को 130 रनों का लक्ष्य दिया था।

Mumbai-win-third-IPL-title

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई इंडियन के 4 खिलाडी बिना दहाई पहुंचे पवेलियन जा चुके थे। मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन हार्दिक पंड्या ने 2 छक्कों, 3 चौकों की मदद से 38 गेंदों में 47 रन बनाया। मुंबई इंडियन्स ने कुल 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा।

Mumbai-win-third-IPL-title

130 रनों का पीछा करने उतरी पुणे की टीम शुरुआती झटके के बाद संभालती नजर आई। रहाणे ने 38 गेंदों में 44 रन और स्मिथ ने 50 गेंदों में 51 बनाये। रहाणे और स्मिथ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की। 71 रन के स्कोर पर रहने का विकेट गिरते ही मानों विकटों की झड़ी लग गईl पुणे 20 ओवरों में छह विकेट खोकर मात्र 128 रन ही बना सकी।


Loading

Leave a Reply