AAP, राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार Yashwant Sinha को करेगी समर्थन- संजय सिंह

0Shares

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और  पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी ने बैठक में सर्वसम्मति से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। हम भाजपा के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी सम्मान करते हैं, लेकिन इस चुनाव में हम लोग विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देंगे। आम आदमी पार्टी के सारे सांसद और विधायक 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना वोट यशवंत सिन्हा को देंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई की राष्ट्रपति पद के किस उम्मीदवार का समर्थन किया जाए। पीएसी की बैठक संपन्न होने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज पीएससी की बैठक हुई और बैठक में पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एकमत से यह तय किया है कि महामहिम राष्ट्रपति पद के लिए जो चुनाव हो रहा है, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को समर्थन करेगी। हम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी सम्मान करते हैं और उनके प्रति भी आदर है, लेकिन इस चुनाव में हम लोग विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को समर्थन देंगे।

आम आदमी पार्टी के सारे सांसद और सारे विधायक अपना वोट 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में यशवंत सिन्हा जी को देंगे। आज यह निर्णय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पीएसी ने लिया है। संजय सिंह ने आगे कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा जी हैं। आज पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि आम आदमी पार्टी, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को समर्थन करेगी।

Follow Navbharat Patrika on Google News

Loading

Leave a Reply