MCD Badlaav Campaign

AAP ने की ‘MCD Badlaav‘ कैंपेन की शुरूआत, 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

0Shares

आम आदमी पार्टी ने आज ‘MCD Badlaav’ कैंपेन की शुरूआत की। इस अभियान के जरिए पार्टी हर घर दस्तक देगी और अगले एक महीने में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी ने एक बूथ पर 300 लोगों को बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि दिल्ली में अगले एक महीने के अंदर पूरे दिल्ली में इस महाअभियान के तहत 50 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाएंगे। जिसके लिए कल से पूरे दिल्ली में सभी मंडलों में सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगेगा।

Arvind Kejriwal सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर करीब 33% घटाया VAT

Mukyamantri Tirth Yatra: रामलला के दर्शन के लिए पहले जत्थे को रवाना करेंगे केजरीवाल

दिल्ली को बर्बाद करने वाली भाजपा को इस बार एमसीडी से उखाड़ फेंकना है – मनीष सिसोदिया

अभियान की शुरूआत करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 8882828282 पर मिस कॉल कर AAP के सदस्य बनें और देश को बदलने के इस आंदोलन से जुड़े। दिल्ली को बर्बाद करने वाली भाजपा को इस बार एमसीडी से उखाड़ फेंकना है।

सिसोदिया ने कहा कि भ्रष्टाचारी और संप्रदायिक ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं। यह आज देश की सबसे बड़ी चुनौती है। हमें देश के लिए सपना देखने है और देश की चुनौतियों को दूर करना है। उन्होंने हर कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी लोगों के पास जाएं तो अपने दिल में भविष्य के दिल्ली का सपना लेकर जाए।

पवार से मुलाकात के बाद ममता ने बदले तेवर, तिलमिलाई कॉंग्रेस

BJP सांसद ने कसा मोदी सरकार पर तंज, 6 लाख भारतीयों ने छोड़ी नागर‍िकता और अंधभक्‍त मचा रहे आत्‍मन‍िर्भर का शोर

तीन महीने में 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य- गोपाल राय

‘आप’ प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी में अपने 15 साल के शासन में दिल्ली वालों तीन कूड़े के पहाड़ और भ्रष्टाचार के दो तोहफे दिए हैं। हर घर दस्तक देकर लोगों से अपील की जाएगी कि अब एमसीडी में बदलाव का समय आ गया है।

पदाधिकारियों की जिम्मेदारी समझाते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के नेतृत्व में हर घर में पानी आ रहा है। बिजली मुफ्त आ रही है।

हर गली में कैमरे लगे हैं, लेकिन जब दरवाजा खोलते हैं, तो पूरी गली में कूड़ा-कूड़ा है। यह देख मन खट्टा हो जाता है। इसलिए हमें एक जिम्मेदारी लेनी है और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाने के लिए हमें इस बदलाव के संकल्प के लिए मोर्चा संभालना है।

एमसीडी चुनाव में तीन महीने बचे हैं। मार्च से प्रचार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कल से पूरे दिल्ली में सभी मंडलों में सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगेगा।

अगले दिन उसी बूथ पर हमारे मंडल की पूरी टीम घर-घर जाएगी और एमसीडी में बदलाव लाने का लोगों को संकल्प दिलाएगी, उनको आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाएगी और इस महाअभियान में उनकी हिस्सेदारी दिलाएगी।

कैंपेन की शुरुआत के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद, जिला संगठन और विधानसभा, वॉर्ड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply