GST-Will-Be-A-Failure-Gujrat-CM-Modi

जब बोले नरेंद्र मोदी, भाजपा का रवैया बहुत साफ़ है GST कभी सफल नहीं हो सकता।

0Shares

नरेंद्र मोदी, भाजपा विपक्ष में रहते हुए जिस GST को देश के लिए नुकसानदेह बता GST का विरोध किया आज उसी GST को वरदान साबित करने में लगे हुए हैं। भले ही भाजपा आज GST का श्रेय लेने के लिए बड़े लेवल पर प्रचार-प्रसार कर रही है, लेकिन विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इसी GST को देश के लिए नुकसानदेह बताया था। आज सरकार के सारे मंत्री, पार्टी के सारे नेता GST को देश के विकास के लिए बेहद जरूरी मान रहे हैं। मगर कांग्रेस की सरकार के समय पहले यही नेता GST की बारे में देश के लिए नुकसानदायक और कभी सफल न होने की बात कहते थे।




दरअसल गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तावित GST का विरोध करते हुए GST के बारे में साफ़ रुख अपनाते हुए भाजपा और गुजरात सरकार की तरफ से नरेंद्र मोदी ने देश में GST के कभी सफल न होने की बात कही थी। जो GST विपक्ष में रहते हुए अभिशाप थी आज वही सत्ता में रहते हुए वरदान कैसे हो सकती है।




सवाल ये भी है कि जिस GST को वर्तमान भाजपा सरकार देश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बता रही है, उसी GST को विपक्ष में रहते हुए नुकसानदेह बताकर विरोध कर देश में GST को लागू नहीं होने दिया। ऐसे में अगर सच में GST देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए वरदान है तो इतने वर्षों तक GST ना लागू करने से देश की आर्थिक व्यवस्था को जो नुकसान पहुंचा है उसके लिए बीजेपी समेत GST का विरोध करते वाली पार्टियाँ जिम्मेदार है।




Loading

Leave a Reply