up-police-filed-charge-sheet-against-gayatri-prajapati

गैंगरेप के आरोपी पूर्व सपा मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल।

0Shares

उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति और 6 अन्य के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया। लखनउ पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने कल एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। SIT ने प्रथम दृष्टया में गायत्री प्रजापति और उसके छह सहयोगियों के खिलाफ लगे आरोप सही पाया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चित्रकूट की महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके 6 सहयोगियों पर वर्षों से बलात्कार करने का आरोप लगाया था, महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़-छाड़ का भी आरोप लगाया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर गायत्री प्रजापति और 6 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की डर से गायत्री प्रजापति महीने भर फरार रहे।

पुलिस ने 15 मार्च को गिरफ्तार कर महिला से बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया था। प्रजापति ने अपना बचाव करते हुए खुद को निर्दोष बताया और इसे बदनाम करने की साजिस करार दिया था।

Loading

Leave a Reply